• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / बद्दी : गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लाख की संपत्ति राख, गैर क़ानूनी तरीके से गैस चोरी करते थे कर्मचारी 

बद्दी : गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लाख की संपत्ति राख, गैर क़ानूनी तरीके से गैस चोरी करते थे कर्मचारी 

January 3, 2020 by अमरप्रीत सिंह

सोलन : पुलिस थाना बद्दी के तहत वर्धमान के निकट भूपनगर गांव में एक कमरे में तींन गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होनें का मामला सामनें आया है, जिसमें पांच लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग के लिडिग़ फॉयर मैंन नें बताया कि दमकल केंद्र बद्दी को शाम करीब 5:30 बजे आशा कुमारी नें दुरभाष से जानकारी दी कि भूपनगर गांव में संजीव मोहम्मद के रिहायशी मकान में गैस से भरे सिलेंडरों में आग लग गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टींम मौके पर पहुँच गई।बद्दी : गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लाख की संपत्ति राख, गैर क़ानूनी तरीके से गैस चोरी करते थे कर्मचारी 

दमकल विभाग के 12 कर्मचारियों नें कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 50 लाख की संपत्ति को जलनें से बचा लिया। लिडिग़ फायर मैंन राजेश शर्मा नें बताया कि संजीव मोहमद् के रिहाईशी मकान में रह रहे किरायेदार दिनेश खान व युसफ खान निवासी उत्तर प्रदेश जोकि इंडियन गैस ऐज़ेसी में कार्य करते है के कमरे में गैस के रिसाव के चलते आग लग गई। जिस पर काबू पानें के लिए विभाग के 12 कर्मचारियों के साथ-साथ दो फॉयर बाऊज़र ओर वर्धमान उद्योग की तरफ से दो वाटर टैंडर की मदद से तक़रीबन तींन घंटे की कड़ी मश्कत के पश्चात आग पर काबू पा लिया गया।

कुछ लोगों नें अपना नाम न बतानें के ऐवज़ में बताया कि काफी समय से इडिय़न गैस के कर्मचारी संजीव मोहमद् के कमरे में अवैध रूप से गैस चोरी का कार्य करते है। रोजाना कमरे के बाहर गैस की दुर्गंध फैली रहती है, जिस कारण यह हादसा हुआ। गनीमत यह रही की हादसे के दौरान कमरे व आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था नहीं तो किसी की जान भी जा सकती थी।

गांववासियों नें प्रशासन व सरकार से मांग की है कि इडिंयन गैस के कर्मचारियों ओर एजेंसी पर ठोस  कार्रवाई की जाए। एसपी रोहित मालपानी नें मामले की पुष्टि में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर एसएचऔ बद्दी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: दुर्घटनाएं, सोलन, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021