• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / NSS शिविर में बोली IPS सौम्या सांंबशिवन…युवतियों को खुद पर होना होगा निर्भर

NSS शिविर में बोली IPS सौम्या सांंबशिवन…युवतियों को खुद पर होना होगा निर्भर

January 3, 2020 by नितेश सैनी

सुंदरनगर : राष्ट्रीय सेवा योजना एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इस शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता शर्मा व बलवंत सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर के समापन पर आईपीएस सौम्या सांंबशिवन मुख्यातिथि और प्राचार्य अजय कपूर ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। समापन समारोह की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत से किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता शर्मा द्वारा मुख्यातिथि और विशेष अतिथि का स्वागत करने के साथ 7 दिवसीय शिविर की पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।NSS शिविर में बोली IPS सौम्या सांंबशिवन...युवतियों को खुद पर होना होगा निर्भर

 शिविर 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक महाविद्यालय में किया गया। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर, माहामाया मंदिर परिसर, अस्पताल परिसर, बाल आश्रम, वृद्ध आश्रम और शमशान घाट परिसर के आसपास कि सफाई की गई। वहीं प्रतिदिन सुबह की शुरुआत सुबह की प्रभात फेरी के साथ की जाती थी। प्रतिदिन स्वयंसेवियों को एक रिसोर्स पर्सन के द्वारा विभिन्न बिदुओं पर जानकारी दी जाती थी। इसके बाद स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांंस्कृतिक कार्यक्रम समूह गान, एकल नृत्य, एकल गान, मोनो एक्टिंग, हिमाचल की शान नाटी तथा मंडयाली भाषा में एक नाटक की प्रस्तुति दी गई। अंत में मुख्यातिथि सौम्या सांंबशिवन ने स्वयंसेवियों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रकार के सामाजिक कार्य करने का भी मौका विद्यार्थियों को मिलता है।

 स्वयंसेवियों द्वारा की गई गतिविधियां सहरानीय है। पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को जागरूक तथा उसके महत्व को बताना एक प्रशासनिक कार्य है। लड़कियां समाज में स्वतंत्र तभी होंगी जब वह आर्थिक रूप से निर्भर होंगी। कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शिविर के दो स्वयंसेवी हितेष तथा भारती कौल को बेस्ट वॉलिंंटियर चुना गया। वहीं कैंप लीडर सिद्धांत और धृतिका को पूरे कैंप तथा साल भर के सरहनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह दिया गया। इस शिविर में कुल 80 स्वयंसेवयों ने भाग लिया।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021