पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने लगाए भ्रष्टाचार के संगीन आरोप
मंडी: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जोनल हास्पिटल मंडी में घोटाले किए जा रहे हैं और सरकार इन घोटालों की जांच करवाए। कौल सिंह ठाकुर ने सीएमओ मंडी पर भी मनमाने ढंग से काम करके चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। कौल सिंह ठाकुर को आरोप है कि जोनल हास्पिटल मंडी में चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए घटिया किस्म की दवाईयां भेजी जा रही हैं। जोनल हास्पिटल की लांड्री के नाम पर लाखों रूपयों का गड़बड़झाला किया जा रहा है। कपड़ों को धोए बिना बिल बनाए जा रहे हैं और लाखों रूपए डकारे जा रहे हैं।
वहीं मरीजों को दी जाने वाली डाईट मनी में भी सात लाख का ईजाफा करके चहेतों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सहित सीएम के गृह जिला में स्वास्थ्य सेवाएं बूरी तरह से चरमरा गई हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं लोगों को उपचार के लिए नीजि अस्पतालों की तरफ जाना पड़ रहा है। कौल सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग उठाई है कि जोनल हास्पिटल मंडी में चल रहे गड़बड़झाले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। इसमें जो भी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही अम्ल में लाई जाए।