• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / मध्य प्रदेश पुलिस की देवभूमि में दबिश, जाली करंसी बनाने वाला गिरफ्तार   

मध्य प्रदेश पुलिस की देवभूमि में दबिश, जाली करंसी बनाने वाला गिरफ्तार   

January 2, 2020 by MBM News Network

चंबा: जाली करंसी बनाने वाले एक आरोपी को मध्य प्रदेश व चंबा सदर थाना की टीम ने मुख्यालय स्थित में निजी होटल से गिरफ्तार किया है। बुधवार को देर रात पुलिस को यह सफलता मिली। मध्य प्रदेश से आई टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।मध्य प्रदेश पुलिस की देवभूमि में दबिश, जाली करंसी बनाने वाला गिरफ्तार   

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना की पुलिस टीम  ने थाना सदर चंबा में सूचना दी कि उनके द्वारा अन्वेषण अधीन अभियोग में वहां के स्थानीय न्यायालय द्वारा जारी एक गिरफ्तारी वारंट की अनुपालना में वो लोग चंबा आए हैं और उन्हें एक आरोपी की तलाश है। जो जाली करेंसी बनाने का कार्य करता है और उनका मुख्य अभियुक्त है, जिसे गिरफ्तार किया जाना है। आग्रह पर तुरंत थाना सदर चंबा से त्वरित कार्रवाई हेतु आरक्षी हेमराज को बाहरी राज्य से आई टीम के साथ सहायता हेतु तथा आरोपी की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया। आरोपी मुस्तगीस पुत्र शोखत खान निवासी भवानी मंडी जिला झालावाड़ राजस्थान की तलाश में टीम ने शहर भर में दबिश दी, अथक प्रयासों के बाद वांछित अपराधी अपने साथियों के साथ निजी होटल में पकड़ा गया, जिसे मध्यप्रदेश पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई ।

Filed Under: क्राइम, चंबा, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021