• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / मंडी : कच्चा मकान जलकर राख, 2 लाख का नुक्सान

मंडी : कच्चा मकान जलकर राख, 2 लाख का नुक्सान

December 31, 2019 by नितेश सैनी

सुंदरनगर : गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत किलिग के धनियुत गांव में सोमवार देर रात आग लगने से एक मकान जल कर राख हो गया। इससे लगभग 2 लाख रूपये का नुक्सान है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात किलिग के धनियुत गांव में रमेश कुमार पुत्र इन्द्र सिह का स्लेटनुमा कच्चे मकान में आग लगने से 2 लाख का नुकसान हुआ है। जिस समय मकान में आग लगी उस समय परिवार के सदस्य मकान में सो रहे थे। जैसे ही स्थानीय लोगो ने रमेश कुमार के घर में आग लगी देखी तो पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल कर आग पर काबू करने की बहुत कोशिश की गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता है उस समय तक मकान जलकर राख हो गया था। मंडी : कच्चा मकान जलकर राख, 2 लाख का नुक्सान
आग लगने से रसोई घर का पूरा सामान, अलमारियां, कपडे व घरेलू सामान सहित घर में रखी कीमती लकड़ी जल कर राख हो गई है। वही वार्ड मेंबर घनश्याम ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय पंचायत उप्रधान कृष्ण लाल और पटवारी हलका बाढु ज्योति चौहान को सुचना दी। पटवारी हलका ज्योति चौहान ने नुक्सान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 5 हजार रुपए की राशि दी। आप को बता दे की पीड़ित परिवार बीपीएल से सबंध रखता है और मकान जलने के बाद परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया है।
वही नाचन के कांग्रेस नेता व समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान मंगलवार को मौके पर पहुँच कर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रमेश कुमार का परिवार बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने कहा कि आग लगने से परिवार तो पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन आग लगने से 2 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मदद की गुहार लगाई है। इस मौके पर जयपाल, पुरखु राम, अमर सिह, खेम राज, भुवनेश्वरी देवी, मीना देवी, पवन कुमार, हरिश कुमार सहित अन्य ग्रमीण मौजूद रहे।

About नितेश सैनी

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021