• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / शिमला में 7 साल बाद नए साल पर बर्फबारी की आस, 5 दिन खराब रहेगा मौसम

शिमला में 7 साल बाद नए साल पर बर्फबारी की आस, 5 दिन खराब रहेगा मौसम

December 30, 2019 by MBM News Network

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कई साल बाद नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद जगी है। बर्फबारी की चाह में शिमला में भारी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि शिमला के अधिकतर सरकारी व निजी होटल सैलानियों से पैक हो गए हैं। क्रिसमस पर बर्फबारी की आस पूरी न होने पर अब सैलानी नव वर्ष के उपलक्ष्य पर यहां बर्फबारी की आस लगाए बैठे हैं। शिमला में 7 साल बाद नए साल पर बर्फबारी की आस, 5 दिन खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में शिमला सहित पर्वतीय इलाकों में अगले पांच दिन हिमपात की संभावना जताई है। शिमला में 31 दिसम्बर की रात या एक जनवरी को कभी-कभार ही बर्फ गिरती है। इससे पहले वर्ष 2013 में नए साल पर शिमला में बर्फ गिरी थी। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 31 दिसम्बर से चार जनवरी तक राज्य के मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में 31 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद चार जनवरी तक गरज के साथ बारिश होगी। पांच जनवरी को पूरे प्रदेश में धूप खिलने का अनुमान है। मौसम के इन तेवरों से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
पिछले कई दिनों से समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतर स्थानों पर तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। कबायली क्षेत्रों में जहां तापमान के शून्य के काफी नीचे चले जाने से पानी के प्राकृतिक स्त्रोत जम गए हैं। वहीं मैदानों में दोपहर तक धुंध की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।
चार जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और मंडी में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलंग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.8 डिग्री नीचे रहा। कुल्लू का विख्यात पर्यटन स्थल मनाली दूसरी ठंडी जगह रही। वहां पारा शून्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री, सुंदरनगर में -0.9 डिग्री, भुंतर में -0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अन्य कई शहरों का पारा शून्य के करीब रहा। सोलन में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री, कुफरी व चंबा में 1 डिग्री, धर्मशाला व पालमपुर में 2 डिग्री, कांगड़ा में 2.2 डिग्री, हमीरपुर व उना में 2.6 डिग्री, मंडी व बिलासपुर में 3 डिग्री, शिमला में 3.6 डिग्री व डल्हौजी में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2021