सुंदरनगर : पूर्व विधायक व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर ने प्रदेश की जयराम सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने अपने दो वर्ष का कार्यकाल का जश्न नहीं बल्कि नालायकी का जश्न मनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्त्व को बुला कर जनता को गुमराह किया गया। इस कार्यक्रम में 402 बसों को झोक प्रदेश भर में आम जनता को 2 दिनों तक परेशान किया गया। इस रैली में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग हुआ। प्रदेश में लगातार क्राइम बड़ रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में देवभूमि हिमाचल जेल भरो भूमि बन कर रह गई है।
2016 में रेप के मामले 253 से बड़ कर 2018 में 345 हो गए वही अपहरण के 290 मामले बढ़ कर 476 दर्ज किये गए। नेशनल क्राइम ब्यूरो के आकड़ो के अनुसार प्रदेश की जेले में कैदियों की संख्या बढ़ गई। सत्ता में आने पर गुड़िया प्रकरण को हल करने में भाजपा सरकार फेल रही। स्वास्थ्य सेवाए बदहाल हुई नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सामान्य अस्पताल के बराबर सुविधाएं है। यह रेफरल अस्पताल साबित हुआ है। मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन व अन्य जरूरी टैस्ट नहीं हो रहे है। अस्पताल में पहले की तुलना में आज नाममात्र विशेज्ञ डॉक्टर है। ऐसे दर्जनों स्कूल है जहां 1-1 टीचर है। धार-दहेज स्कूल में भवन की उचित सुविधा आज तक नही मिल पाई है।
सडकों की हालत भी दयनीय बनी हुई है। आधे अधूरे नेशनल हाईवे की दशा और खराब हो गई है। लेकिन सरकार ने मुफ़्त का यश लेने के लिए जश्न का आयोजन कर सारे आंकड़े झूठे पेश किए। हर घर में चूल्हे की बात की गई जो सबसे बड़ा झूठ है। ऊना में 80 हजार कनेक्शन नही मिले है। इसी तरह पुरे प्रदेश में हजारों लोग गैस सुविधा से वंचित है। जिसमे 33, धवाल के 73, बटवाडा के 32 लोग गैस के इंतजार में है। जनमंच के झूठे आंकड़े बना पेश किए गए। मुद्दे कोई हल नही हुआ सर्टिफिकेट देना व अन्य छोटे मोठे मुद्दे सामान्य प्रक्रिया है।
महंगाई चरम सीमा पर है जिसमे जनता पिस रही है और सरकार जश्न मना रही। बेरोजगारी राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों के अनुपात में प्रदेश में ज्यादा बड़ी है। सारे आंकड़े जुटाए जा रहे है। शीघ्र ही इसका संपूर्ण खुलासा होगा। प्रत्येक पंचायत से 5-5 मनरेगा आंगनबाड़ी व विभिन्न विभागों पर दबाव डाल रैली में जबरदस्ती लाया गया। जिन लोगों को हाल ही में कोई सुविधा मिली है उन्हें भी जबरदस्ती रैली में लाया गया।