सोलन : उत्तर रेलवे ने क्रिसमस के अवसर पर विश्व विरासत कालका-शिमला पटरी पर हिमदर्शन एक्सप्रेस को चलाने का फैसला लिया है। भारतीय रेलवे की यह पहली ट्रेन होगी, जिसमें व्यक्तिगत सीट चार्टर सेवाओं के आधार पर 6 विस्टाडोम कोच में नियमित आधार पर होंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन को 25 दिसंबर 2019 से 24 दिसंबर 2020 तक चलाया जाएगा। मकसद पर्यटन को बढ़ावा देने का है। यात्रियों के लिए उत्कृष्ट मनोरम दृश्य होंगे। इसमें 6 आधुनिक व वातानुकूलित विस्टाडोम कोच हैं। फिलहाल इसमें सफर करने के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली उपलब्ध है, शिमला व कालका काउंटर से ऑफलाइन बुकिंग भी होगी। फर्स्ट क्लास सीटिंग कम लगेज कोच की बुकिंग फिलहाल ऑफलाइन ही होगी।
ट्रेन कालका से सुबह 7 बजे चलेगी। शिमला पहुंचने का समय दोपहर 12ः55 बजे है। वापसी में 3ः50 बजे प्रस्थान करने के बाद रात 9ः15 बजे कालका पहुंचेगी। एकमात्र स्टॉप बडोग में होगा। ट्रेन में 6 फर्स्टक्लास एसी विस्टा डोम कोच व एक फर्स्ट क्लास सीटिंग कम लगेज कोच शामिल होगा। हरेक विस्टाडोम कोच में 15 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि फर्स्ट क्लास सीटिंग कम लगेज कोच की क्षमता 14 होगी। रेलवे का तर्क है कि अंबाला मंडल ने किराए को उचित रखने के लिए काफी मशक्कत की है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को इस तरह की सुखद यात्रा का अनुभव दिया जा सके।
एक तरफ यात्रा का किराया 630 रुपए तय हुआ है। इसमें उम्र व बोर्डिंग के अलावा डी बोर्डिंग की शर्त लागू है। केएसआर सेक्शन के आधार पर अंतिम से अंत तक का किराया लिया जाएगा। टिकटों पर किसी भी तरह की रियायत लागू नहीं होगी। उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन का कहना है कि डिवीजनल रेलवेज मैनेजर जीएम सिंह के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालन संभव हो पा रहा है।
उधर स्थानीय रेलवे अधिकारी ने बताया कि देश में कहीं पर भी एक साथ 6 विस्टाडोम कोच नहीं चल रहे हैं। लिहाजा, भारतीय रेलवे के इतिहास में इस तरह की ट्रेन का संचालन पहली बार वर्ल्ड हैरीटेज ट्रैक पर हो रहा है।
यह भी हैं जुड़ी खास बातें…
-हरेक विस्टाडोम कोच में 15 सीटें होंगी, जिसमें दोनों तरफ 5 विंडो सीटें रखी गई हैं। जबकि पांच सीटें गलियारे में होंगी।
-गर्मी के मौसम में ठंडक के लिए हरेक कोच में दो एसी की व्यवस्था की गई है।
-यात्रियों को मनोरम दृश्यों का आनंद देने के लिए विशेष डिजाईन किया गया है।
-क्लास टॉप रूफ व्यापक यूपीवीसी विंडो वाले हैं।
-हॉट रोलर में कोच के भीतर आने वाली रोशनी को दूर करने के लिए रूफ ग्लास को विंडो रोलर ब्लाइंडस से लैस किया गया है। साथ ही हनी कॉम ब्लाइंडस भी दिए गए हैं।
-एलईडी के अलावा गैजेटस चार्जिंग के लिए माडयूलर टाइप स्विच व सर्किट भी उपलब्ध होंगे।
-शौचालय में आधुनिक वाटर जैट, वॉशवेसिन, स्टील डस्टबिन, तरल साबुन, कंडेनर, टॉयलेट पेपर रोल व गंध फ्रैशनर कंटेनर आदि के साथ-साथ पश्चिमी शैली के कमोड भी उपलब्ध हैं।
Latest
- चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा, प्रदेश नेतृत्व व केंद्रीय संयोजकों के बीच हुई बैठक
- वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे नौसेना प्रमुख
- DRDO ने लांच की स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल, सफल रहा परीक्षण
- मंडी : ब्यास नदी में पलटी शादी समारोह में जा रहे दम्पति की नाव, पति की मौत पत्नी को रेस्क्यू
- हीमोफीलिया रोग से ग्रसित रोगियों का समय पर करवाएं उपचार