चंबा : बनीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गंधर्व सिंह का सोमवार को निधन हो गया। 87 वर्षीय गंधर्व सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने संधारा स्थित अपने आवास पर सोमवार सुबह आखिरी सांस ली। गंधर्व सिंह ने वर्ष 1990 में उस वक्त के बनीखेत विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी को पराजित किया था।
उसके बाद वर्ष 2012 में जब उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र का नामकरण भटियात हो गया तो पार्टी से टिकट की डिमांड की। मगर बीजेपी ने उनकी जगह विक्रम जरियाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। गंर्धव सिंह बीजेपी से नाराज हो गए व अनशन पर बैठ गए थे। यही नहीं उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उसके बाद वह उतने सक्रिय नहीं रह पाए, बीमारी के चलते आज उनका निधन हो गया। vvv