मंडी : रविवार शाम को “ब्लड इज़ थिकर” नाम की पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार केके नूतन द्वारा किया गया। “ब्लड इस थिकर” एक काल्पनिक उपन्यास है। जिसकी कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो जिंदगी के कई पड़ावों में से गुजरकर दो सिद्धांतो के बीच फंस जाता है। यह एक तरह का दवंद है जो उसके दिमाग और उसके जीवन के फैसलों में झलकता रहता है।
बात अगर “ब्लड इस थिकर” पुस्तक के लेखक डॉक्टर सिद्धार्थ अपने निजी क्लिनिक में अपनी सेवाएं देते हैं। एक लेखक के रूप में यह पुस्तक उनका पहला प्रयास है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी प्रेरणा का स्त्रोत अपने स्वर्गीय पिता डॉक्टर सीएल मल्होत्रा को बताते हैं। जिन्होंने अपने समय में खुद 3 किताबें लिखी थी। आपको बता दें डाक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के स्वर्गीय पिता डॉक्टर सीएल मल्होत्रा जाने-माने डाक्टरों में शुमार थे।
साल 2018 में उनका देहांत हुआ था। इस मौके पर मुख्यातिथि केके नूतन ने किताब के बारे में जानकारी साझा की। युवाओं से अपील की है विचारधाराओं की लड़ाई में हमे एक दूसरे का नुक्सान नहीं करना चाहिए। सभी विचारधाराओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा की भारत विविधताओं का देश है। बहुत बार ये विविधताएं एक-दूसरे के बीच विवाद का कारण भी बन जाती है।
ऐसा नहीं होना चाहिए और हम सभी को राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करना चाहिए। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रेजिडेंट धर्मेंद्र राणा, साहित्यकार गंगा राम राजी, वैज्ञानिक डाक्टर चिरंजीत परमार के साथ शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।