सोलन : कसौली लिट फेस्ट में वक्ताओं द्वारा संवाद के दौरान दिए गए ब्यानों पर कोई भी विवाद न करने की नसीहत देना पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार को महंगा पड़ गया है। हिन्दू जागरण मंच ने पूर्व मंत्री के इस ब्यान को गलत ठहराकर शांता कुमार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में हिन्दू जागरण मंच ने सोलन में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और शांता कुमार का पुतला भी जलाया।
हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री विवेक मोदगिल व प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा लिट फेस्ट को लेकर दिए गए ब्यान की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांता कुमार की कथनी व करनी में बड़ा फर्क है। वहीं हिन्दू जागरण मंच ने सतपाल सत्ती व मंत्री डा. राजीव सहजल पर सवाल खड़े किए। मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांता कुमार एक वरिष्ट साहित्यकार है।
उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी है। बावजूद इसके इस तरह के ब्यान राजनीति से प्रेरित लग रहा है। उन्होंने कहा इस तरह के लिट् फेस्ट होने चाहिए पर साहित्यकार किस तरह की बातों पर मंथन व चिंतन कर रहे हैं यह सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि साहित्यकार समाज को क्या संदेश देकर जा रहे है यह चिंतन का विषय है।