ऊना: बणे दी हट्टी में सड़क पार कर रही 9 वर्षीय एक स्कूली छात्रा बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान रिया पुत्री सुरेन्द्र कुमार निवासी शिवबाड़ी अम्बोटा के रूप में हुई हैं। हादसे की सुचना मिलने पर अंब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार रिया मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बणे दी हट्टी स्थित स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तो अचानक वो सड़क से गुजर रही बाइक की चपेट में आ गई। जिसके कारण उसकी एक टांग पर गंभीर चोटें आई। जिसे घायल अवस्था में वहां के नजदीकी अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया। लेकिन वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया।
थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने सुचना मिलने पर जांच शुरू कर दी हैं।