सोलन : साइकिलों पर निकले युवा केरल व असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत राशि इकट्ठा करने के लिए निकले हैं। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है। मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। ऐसा ही कुछ दो साइकिल सवार युवाओ में देखने को मिला जो केरल असम के बाद पीड़ितों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए केरल से सोलन पहुंचे। करीब 3000 किलोमीटर का सफर करने के बावजूद उनके चेहरे में एक अलग सी खुशी झलक रही थी।
गौरतलब है कि केरल व असम में बाढ़ के पानी से हुई त्रासदी किसी से छुपी नहीं है। वह के लोगो के लिए राहत राशि एकत्र करने के लिए केरल के दो युवक इर्शाद और थवालहथ अपनी साइकिलोंपर पुरे देश के कोने-कोने में जाकर बाड़ पीड़ितों के लिए रहत राशि इकट्ठा कर रहे है। यह राशि वह मुख्यमंत्री राहत कोष की मदद से बाद पीड़ितों तक पहुंचाएंगे। इर्शाद और थवालहथ अपनी साइकिलों पर जहां रात होती है वह गुरुद्वारों व धर्मशाला में ठहरते है।
उन्होंने बताया कि लोगों का भरपूर प्यार व सहयोग उन्हें मिल रहा है। सोलन के सपरून गुरुद्वारा साहिब में रात गुजरने के बाद आज वह शिमला के लिए निकले है, जहां से वह आगे कश्मीर के लिए जाएंगे। दूसरों की मदद करने वाले ऐसे जाबाज युवाओं को एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क की टीम दिल से सलाम करती है।