सोलन : सोलन में कृष्ण भक्तों की आस्था का केंद्र माल रोड पर स्थित श्री कृष्ण मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। आज मंदिर को आम जनता के दर्शनों के लिए विधिवध पूजा अर्चना के उपरांत खोल दिया गया। मंदिर के उदघाटन समारोह में राष्ट्रीय सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की । समारोह में कविश्वर कुलाचार्य परम महंत कारंजेकर बाबा के साथ-साथ महाराष्ट्र, पंजाब व हरियाणा से अनेक बडे़ संत महात्मा व अन्य लोग उपस्थित रहें।
मुख्यातिथि सरसंघचालक मोहन भागवत ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर व भगवान कृष्ण की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही मंदिर को आम जनता के दर्शनों के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की। कार्यकर्म में संत महात्माओं ने प्रवचन दिए। सभी को धर्म के कार्यो में बढ़-चढ़ कर योगदान करे का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का हिमाचल प्रदेश में आने पर आभार व्यक्त किया और कहा की आज समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर है। लेकिन आज इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी संस्कृति व् संस्कारों को भूलते जा रहे है। ऐसे में इस तरह के धार्मिक कार्यो आयोजनों से जहा एक तरफ आत्मिक शांति मिलती है। वही वह अपनी संस्कृति व् संस्कारों
से रूबरू होता है।
राष्ट्रीय सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा हमारा देश धरम आधारित संस्कृति का देश है और सभी में देश के प्रति त्याग की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा की धर्म और कर्म दोनी ही देश भक्ति की बात सिखाते है। उन्होंने कहा की संघ में कर्म के आधार पर देशभक्ति की भावना लोगो में जागृत की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मो के पंथ समुदाय भी देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देते है। उन्होंने कहा की सभी का उदेश्य देश की सेवा व उन्नति होना चाहिए।