बिलासपुर : घुमारवीं उपमड़ल की पंचायत बकरोआ के गांव बल्लू खरयाला डाकघर भगेड़ के कर्ण पराशर का एम.टेक डिग्री (SIGCOM) के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर में चयन हुआ है। गेट-2019 की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की परीक्षा में आल इण्डिया में 360 वां रैंक हासिल किया था।
कर्ण पराशर ने बाहरवीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, बिलासपुर से प्राप्त की है। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेन्ट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में फर्स्ट डिवीज़न में बी. टेक की डिग्री हासिल की। कर्ण की बहन ज्योति पराशर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमएससी की पढ़ाई कर रही है।
कर्ण की दादी अम्मा, पिता प्यारे लाल पराशर और माता प्रोमिला पराशर अपने बेटे की इस सफलता से बहुत खुश हैं। कर्ण पराशर जुलाई महीने में एडमिशन हो जाने के बाद अभी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर में एमटेक कर रहा है। कर्ण पराशर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता जी और गुरूजनों को दिया।