भुंतर : शनिवार रात को बरसात की भारी बारिश के बीच एक नाबालिग लड़की लापता हो गई है। लड़की के पिता शिव कुमार ने बताया कि रात साढ़े 8 बजे लड़की घर से यह कह कर निकाली थी कि वह साथ की आंटी के पास जा रही है। जब एक घंटे तक लड़की वापिस नहीं आई तो उन्होंने साथ की आंटी के घर पता किया तो उन्होंने कहा लड़की हमारे पास नहीं आई। उसके बाद परिजनों ने संजना (16) की तलाश जारी करी दी।
पूरी रात भारी बरसात में परिजन उसकी खोज करते रहे, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना रविवार को पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लड़की के पिता ने बताया कि वह काफी वर्षों से पारला में एक किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलु पर नजर रखते हुए तालाश शुरू कर दी है।