सोलन : कालका-शिमला हाईवे पर सनावरा के समीप भूस्खलन व पहाड़ दरकने से यात्री परेशान हो रहे हैं। बारिश की वजह से जगह-जगह वाहनों का लंबा जाम लग गया। यात्रियों के लिए सफर करना जोखिमपूर्ण हो गया है। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
भारी बारिश से जगह-जगह पत्थर व मलबा आने से यात्रियों व वाहनों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन व नेशनल हाईवे अथॉरिटी यातायात को बहाल करने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
https://youtu.be/jYom5Dl6JII