नाहन : एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अनुशेष शर्मा ने जिला महासचिव धनवीर सिंह को एनएसयूआई जिला का नया जिलाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया। उन्होंने नियुक्ति पत्र भी जारी किया। जिसकी पुष्टि वर्तमान अध्यक्ष कपिल शन्कवान ने की है। हिमाचल एनएसयूआई प्रभारी अनुशेष शर्मा ने बताया की जिला में पिछले कुछ समय से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।
संगठन मे काफ़ी समय से चुनाव भी नहीं हो रहे थे। जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष कपिल शंक्वान यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हो गए थे, जिसके बाद वो दो-दो पद संभाल रहे थे। जिला अध्यक्ष का पद अब किसी ओर को दिया जाना था। जिसके लिए जिला एनएसयूआई ने धनवीर सिंह को चुना। अनुशेष शर्मा जो कि प्रभारी हैं, हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई ने धनवीर सिंह को जिला का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
उन्होंने बताया की एनएसयूआई में सबसे प्रबल दावेदार में धनवीर सिंह का एक ही नाम शामिल था। आज उनकी संगठन के प्रति मेहनत, वफ़ादारी और उनकी ईमानदारी का फ़ल उन्हें मिला है। उन्होंने कहा की धनवीर सिंह ने पिछले 7 वर्षो से संगठन की सेवा की तथा वो सगठन के कर्मठ कार्यकर्ता रहे। उन्होंने दिन-रात कार्य करके एनएसयूआई को जिला भर में मजबूत किया।
धनवीर सिंह इससे पहले भी संगठन के भिन्न-भिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो अभी जिला एनएसयूआई के निर्वाचित महासचिव हैं। संगठन के दायित्व को संभालने में भी काफ़ी सक्षम हैं, जिसके चलते उन्हें जिला अध्यक्ष का पद सौंपा गया। संगठन को उनसे काफ़ी सारी उम्मीदें हैं। इसलिए उन्हे यह जिम्मेदारी दी गई है।