कुल्लू: नशे की हालत में हुडदंग मचाते हुए व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसे छानबीन करने पर चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया है। मामला यह है कि पुलिस ने 11 अगस्त की रात को शहर में शराब के नशे में हुडदंग मचाते हुए एक बाजुआ रामपुर निवासी शेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति की छानबीन करने और पूछताछ करने पर पुलिस को चोरी की घटना मामले को सुलझाने में कामयाबी मिली।
इस व्यक्ति की चोरी में संलिप्तता जुआणीरोपा महादेव के मंदिर में 15 हजार की पाई गई है। जबकि यहां एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया गया था। उसमें भी उक्त व्यक्ति का हाथ पाया गया है। जुआणीरोपा महादेव मंदिर में चोरी की घटना हालांकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उक्त व्यक्ति शहर में ही घूम रहा था। जिसके चलते 11 की रात को उक्त व्यक्ति ने जब नशे की हालत में हुडदंग मचाया तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। छानबीन की तो उक्त व्यक्ति चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्त पाया गया।