नाहन : चुनावी मतगणना को लेकर आज प्रदेश में तेयारियाँ जोरो पर रही ! सुरक्षा के अलावा अन्य सभी मतगणना पर्क्रियाओं के चलते आज चुनाव से जुड़े प्रशासनिक कर्मचारी व्यस्त नजर आये! सिरमौर जिला मुख्यालिये नाहन में नाहन व रेणुका विधानसभा शेत्र की मतगणना की तेयारियाँ को लेकर देर शाम तक तेयारियाँ चलती रही! कल सुबह करीब 8 बजे मतगणना शुरू हो जायेंगी ! नाहन में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए है! सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चुनावी मतगणना के दोरान यहाँ करीब 150 जवान पहरा देंगे! जिसमे पुलिस व आई टी बी पी दोनों शामिल है! पुलिस द्वारा यहाँ करीब तीन स्थानों पर बेरिअर लगाये गए है इन बेरियरों के माध्यम से हर आने जाने वाले की चेकिंग की जाएँ गी! वहीँ शहर में सी सी टी वी केमरों के जरिए भी नजर राखी जाएँगी!एस पी सिरमौर रामेश्वर ठाकुर ने आज मतगणना स्थान का दोरा किया और सुरक्षा व्येवस्था का जायेजा लिया ! मतगणना के लिए यहाँ कुल 14 काउंटर बनाये गए है हर काउंटर में तीन से चार कर्मचारी मोजूद रहेंगे ! जानकारी के मुताबिक़ यहाँ करीब 11 बजे तक चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आ जायेंगे!
Previous Articleकुश्ट जागरूकता शिविर का आयोजन
Next Article सिरमौर में दिग्गजों को करना पडा हार का सामना