सुनील ठाकुर/बिलासपुर
स्वारघाट के साथ सटे सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत लूनस के गांव रजवाहण में रविवार देर शाम एक महिला को लेकर दो गुटों विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार नालागढ़ के साथ लगते एक गांव के युवक के साथ एक महिला लीव इन रिलेशनशिप के तौर पर रह रही थी। कुछ समय बाद महिला का रजवाहण गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और महिला पहले वाले युवक को छोड़कर रजवाहण गांव के युवक के साथ उसके घर रहने लग पड़ी। इस बात को लेकर दोनों गुटों में पहले से ही विवाद चल रहा था।
रविवार शाम पहले वाला युवक अपने 6 साथियों को लेकर रजवाहण पहुंचा और जहां दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढऩे पर नालागढ़ से अपने साथियों संग आये युवक ने चाकू से रजवाहण के युवक पर वार करना चाहा। उसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे रंडाला गांव के युवक विजय पाल की टांग पर चाकू लगा। घायल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले का पता चलते ही इकठ्ठे हुए गांववासियों द्वारा आरोपियों की धुनाई करने के बाद उन्हें रामशहर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना रामशहर के एएसआई योगराज ठाकुर मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान कलमबद्ध करने के साथ ही आरोपियों द्वारा हमले में प्रयोग किए गए दोनों चाकू कब्जे में ले लिए हैं।
Latest
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा
- यूजीसी ने PhD में प्रवेश के बदले ये नियम…