तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को सिविल अस्पताल सुजानपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया। महिला को टक्कर मारने वाली गाड़ी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से वाहन का पता लगा लिया है। रैश ड्राइविंग व हिट एंड रन का केस दर्ज कर लिया गया है।
सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री से प्राप्त जानकारी अनुसार रमा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार आयु 43 वर्ष शनिवार शाम 4 बजे के करीब जब सुजानपुर के सिद्धू चौक से अस्पताल चौक की तरफ जा रही थी। तभी सुजानपुर की तरफ आ रही एक गाड़ी जिसका नंबर (एचपी 55 ए 4740) ने महिला को टक्कर मार दी। महिला को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। महिला घायल अवस्था में बीच सड़क पर पड़ी रही।
दुर्घटना की सारी वारदात घटनास्थल के पास दुकानदारों के सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो गई है। पुलिस ने छानबीन द्वारा वाहन चालक का पता कर मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर घायल महिला को सिविल अस्पताल में प्रथम उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में रैफर किया गया है। सिविल अस्पताल सुजानपुर में तैनात डॉक्टर राजकुमार ने बताया की महिला के पूरे शरीर पर गंभीर चोट आई हैं।