एमबीएम न्यूज़/चंबा
पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का वीरवार रात वर्ष की उम्र में कांगड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वर्ष 2018 में उन्हें पैरालाइसिस हुआ था। उस वक्त वह ठीक हो गए थे। पंडित शिव कुमार हाल ही में चंबा के भलेई माता मंदिर गए थे। मंदिर से वापिस लौटते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था। उसके साथ ही उन्हें निमोनिया बुखार हो जाने से और दिक्कत बढ़ती चली गई।
निजी अस्पताल के डॉक्टर अनिल गौतम वमेडीसिन स्पैशलिस्ट डाक्टर आनंद टोडवाल ने बताया कि उन्हे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। साथ ही संक्रमण से उनके शरीर के अंग भी प्रभावित हो गए थे। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी नाजुक स्तिथि को देखते हुए लगातार उनपर नजर रखे हुए थी। लेकिन, वीरवार रात को उनहोंने अंतिम सांस ली। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे उपमन्यु ने 1977 में पहला चुनाव जनता पार्टी की टिकट पर जीता था।
इसके बाद उन्होंने अगला चुनाव 1982 में कांग्रेस की टिकट पर लड़ा तथा जीता। इस बार उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया जो भटियात में पहली बार हुआ। 1990 में उपमन्यु तीसरी बार विधायक बने। हाई कमान में पकड़ के साथ भटियात में विकास तथा रोजगार देने की शुरुआत ने उपमन्यु के दौर में जोर पकड़ा। अफसरशाही पर पकड़ के लिए भी उपमन्यु को जाना जाता है। पंडित शिवकुमार के दो बेटे और दो बेटियां हैं। जबकि दो साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। उपमन्यु के पिता पंडित जंतराम भी प्रदेश के अग्रणी राजनेता थे तथा प्रदेश विधानसभा का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव उनके नाम ही है।
पंडित शिव कुमार उपनयु के निधन पर भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, भाजपा कार्यकारणी के सदस्य संतोष शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुन्नाभ सिंह पठानिया, पूर्व निदेशक राज्य सहकारी बैंक समिति राम सिंह चंबियाल, पूर्व निदेशक राज्य सहकारी कृषि बैंक शेर सिंह चंबियाल, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता संदीप पनियाल, भाजपा मंडल महामंत्री दिव्य चक्षु शर्मा, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय सिंह कंवर ने उनके निधन पर गहरा दुखः प्रकट किया।