एमबीएम न्यूज़/ हमीरपुर
धनेटा क्षेत्र की एक नाबालिग से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। इसका पता तब चला जब पीड़िता के पेट में दर्द उठी। पीड़िता प्रेग्नेंट थी और मामला प्रीमैच्योर होने के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना हमीरपुर में दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला पुलिस थाना ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला पुलिस थाना की एसएचओ किरण कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है।
जिसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ किरण कुमारी ने बताया कि पीड़िता उपचाराधीन है। अभी तक उसने आरोपी का नाम नहीं बताया है। शिकायतकर्ता नाबालिग है। उसके बयान के बाद ही आरोपी बारे स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।