एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
हिडिम्बा ऑटो यूनियन मनाली के ऑटो चालक संजय कुमार ने 12 हजार की नकद राशि लौटाकर ईमानदारी दिखाई है। ऑटो (एचपी 61-0064) चालक संजय कुमार के ऑटो में रांगड़ी की लड़की माया का पर्स रह गया। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए पर्स यूनियन के कार्यालय में जमा कर दिया। घर जाकर माया को पता चला कि उसका पर्स कहीं गुम हो गया।
माया अपना पर्स तलाश करती हुई आटो यूनियन मनाली के कार्यालय पहुंची। ऑटो यूनियन के प्रधान मोती राम ने निशानी व रकम बताने के बाद 12 हजार माया को दे दिए। अपने 12 हजार रुपए पाकर रांगडी की माया खुश हुई। उन्होंने ऑटो चालक संजय सहित यूनियन के प्रधान मोती का भी आभार जताया। प्रधान मोती राम ने कहा कि इससे पहले भी चालक संजय कुमार के ऑटो में कोलकता के पर्यटक भास्कर्ण का 45 हजार का कैमरा रह गया था। जिसे भी संजय ने पर्यटक को लौटा दिया था।
मोती ने बताया कि ऑटो यूनियन ने अब तक 50 लाख से अधिक का सामान व नकदी लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने सभी ऑटो चालकों से आग्रह किया कि वह अतिथि देवो भव की तर्ज पर सैलानियों को सेवाएं दें साथ ही स्थानीय लोगों को भी निर्धारित दाम पर ही किराया वसूले मोती ने ऑटो चालकों को बेहतरीन सेवाएं देने को प्रेरित किया।
Latest
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल
- सोलन : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद