अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन सब्जी मंडी में सेब की दस्तक से सेब मंडी में चहलपहल शुरू हो गई हैवही सेब सीजन की पहली खेप पहुंचने के साथ ही सेब सीजन की शुरुआत हो गई। सीजन के पहले दिन 60 पेटी टाइडमैन सेब सोलन मंडी में पहुंची। जबकि नाशपाती 200 पेटी व पलम की 100 पेटी मंडी में पहुंची। एपीएमसी के सेक्टरी प्रकाश कश्यप ने बताया कि इस वर्ष सेब की फसल अच्छी है व इनके दाम भी अच्छे मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती फसल की खरीद के लिए व्यापारी केरल, पानीपत, मुंबई, नागपुर व अहमदबाद से परवाणू और सोलन पहुंच चुके हैं। सीजन की पहली फसल टाइडमैन जोकि 1000 से 1500 रुपए में बिक रहा है उन्होंने बताया कि सीजन की पहली फसल करसोग, कुमारसैन, चौपाल, व कुल्लू से आनी शुरू हुई है धीरे-धीरे पूरे हिमाचल से सेब यहां पहुंचेगा।
वहीं सोलन मंडी में सेब विक्रेता व खरीददारों ने सेब मंडी की खस्ताहालत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सीजन की शुरुआत से पहले ही मंडी में सुविधाएं दुरुस्त होनी चाहिए थी। अब मंडी में सेब का आगमन शुरू हो गया है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां किसी भी प्रकार की व्यवस्था नही है।