वी कुमार/मंडी
जिला मुख्यालय मंडी के साथ लगते चढियारा में शुक्रवार रात्री को एक होटल में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और गुडग़ांव व दिल्ली की रहने वाली 21 व 35 साल की 2 युवतियों को है। पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर होटल संचालक को अपने जाल में फंसाया, जिसकी संचालक को भनक तक नहीं लगने दी और कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार गत शुक्रवार को पुलिस थाना सदर प्रभारी विनोद ठाकुर को सूचना मिली कि पिछले कुछ समय से चडियारा में एक निजी होटल में वेश्यावृति का गोरखधंधा चल रहा है। उच्चाधिकारियों ने इस सूचना पर डीएसपी प्रोबेशनर अनिल पटियाल की अध्यक्षता में एक टीम गठित की और 2 पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा और इनकी ओर से सूचना मिलने पर रेडिंग पार्टी ने रेड की। मौके से दो लड़कियां व होटल संचालक मिला। आरोपी होटल संचालक लक्ष्मणी कुमार पुत्र कृष्ण चंद चडियारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि दोनों लड़कियों को रैस्क्यू किया गया है। एएसपी मंडी पुनीत रघु ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध अपने होटल में उक्त लड़कियों से वेश्यावृत्ति का धंधा करवाना तथा ग्राहकों से मिले पैसे को अपने निजी प्रयोग के लिए उपयोग करना, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन महिला पुलिस थाना प्रभारी रीता शर्मा कर रही हैं।
Latest
- “गाय” का पिंडदान करने हरिद्वार पहुंचा हिमाचल का परिवार, पेश की अनूठी मिसाल
- #Solan : ITBP से बर्खास्त कर्मी बना सेंधमार, हनुमान मंदिर में वारदात को दिया था अंजाम
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद