एमबीएम न्यूज़/ हमीरपुर
टौणी देवी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलोह के गांव भरनोट में एक विवाहिता ने जहरीली दवाई खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण वाला (34) पत्नी कुशल कुमार ने जहरीली दवाई खा ली। जिसके उपरांत उसकी हालत नाजुक हो गई। परिवारजन उसे तत्काल टौणी देवी अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उपचार के दौरान नाजुक हालत देखते हुए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान अनिता ने बताया कि उक्त महिला मनरेगा में अपनी दिहाड़ी लगाकर आई थी।
घर में आकर अपना कार्य किया। अचानक उसने दवाई खा ली। अभी तक महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने केस दर्ज करके किरण वाला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक महिला अपने पीछे दो नन्हें-मुन्हें बच्चे छोड़ गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उसके बाद ही वास्तव स्थिति का पता चलेगा।