एमबीएम न्यूज़/ ऊना
अंब थाना के तहत पड़ते एक गांव में 8 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत ऊना महिला थाना में दर्ज करवा दी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए टांडा ले जाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अंब थाना के तहत एक गांव के व्यक्ति ने महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई की गत रात करीब डेढ़ बजे एक युवक ने इनकी बेटी के साथ जबरन दुराचार किया है। पीड़ित बेटी भी सहमी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला धारा-376 आईपीसी, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया है। एसपी ऊना ने मामले की पुष्टि की है।
Latest
- एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर
- तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली
- मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
- मंडी : खाई में लुढ़की शादी समारोह से लौट रही कार, 3 की दर्दनाक मौत
- सिरमौर में खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौत….दो घायल