Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    • हमीरपुर में स्वच्छता नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरे लगाने पर विचार
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ को मंजूरी, वन रक्षकों के 113 पदों के इलावा नौकरियों …
    मुख्य समाचार

    सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ को मंजूरी, वन रक्षकों के 113 पदों के इलावा नौकरियों …

    MBM NewsBy MBM NewsJuly 3, 2019Updated:August 23, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    एमबीएम न्यूज़ /शिमला
    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में पिछले महीने कुल्लू ज़िला के बंजार में हुए बस हादसे में 44 लोगों की मृत्यु और तीन दिन पूर्व शिमला के झंझीड़ी में एक अन्य बस दुर्घटना में दो स्कूली छात्राओं सहित बस चालक की मृत्यु पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
    राज्य में सड़क सुरक्षा नियमों को समुचित तरीके से लागू करने के उद्देश्य से परिवहन निदेशालय में निदेशक/आयुक्त, परिवहन की अध्यक्षता में लीड एजेंसी/सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की। यह प्रकोष्ठ राज्य में सड़क सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी करेगा। इसमें पुलिस,लोक निर्माण,शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों के विशेषज्ञों के अतिरिक्त अन्य सहायक स्टाफ तैनात किया जाएगा। file Photo
    चम्बा ज़िला की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा में सेवाएं देने के लिए संकाय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंत्रिमण्डल ने प्राचार्य को 50 हजार रुपये,सह-प्राचार्य को 30 हजार तथा सहायक प्राचार्य को 20 हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने को मंजूरी प्रदान की। यह प्रोत्साहन राशि उनके अनुबंध वेतन के अतिरिक्त होगी। इसके अलावा शिक्षकों और वरिष्ठ आवासीय चिकित्सकों को इस महाविद्यालय में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें 15 हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में मंत्रिमण्डल ने राज्य में ‘सहारा’ योजना आरम्भ करने को स्वीकृति प्रदान की, जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उन रोगियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे जो चिन्हित गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। इस योजना का उद्देश्य इन रोगियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
    मंत्रिमण्डल ने सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने का निर्णय लिया है जिसके लिए शहरी विकास विभाग के पास उपलब्ध भूमि को परिवहन विभाग के नाम स्थानान्तरित किया जाएगा।
    मंत्रिमण्डल ने वन विभाग में अनुबंध आधार पर वन रक्षकों के 113 पद भरने का निर्णय लिया ताकि प्रदेश में वन सम्पदा का समुचित संरक्षण और संवर्द्धन किया जा सके। इसके अतिरिक्त स्थानीय लेखा विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से कनिष्ठ लेखा परीक्षकों के 14 पद अनुबंध आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कांगड़ा ज़िला के अंतर्गत ढलियारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक पदों के सृजन एवं इन्हें भरने सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया।
    बैठक में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों में सहायक प्राचार्य के 15 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। यह पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियमित आधार पर भरे जाएंगे। कांगड़ा ज़िला के सुलह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया है। यहां विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों का सृजन करने के उपरान्त इन्हें भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त नाहन मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में भी सहायक प्राचार्य के 14 पद भरने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पालमपुर स्थित नगर नियोजन कार्यालय को उप-मण्डलीय नगर नियोजन कार्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यालय के लिए आवश्यक पदों का सृजन भी किया जाएगा।
    प्रदेश की नगर परिषदों में सफाई निरीक्षकों के छः पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई है। बैठक में कृषि विभाग में सांख्यिकी सहायकों के 19 पद अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने को भी मंजूरी प्रदान की गई है। कृषि विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के दस पद भरे जाएंगे, जिन्हें प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। इसी प्रकार, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में आशुटंककों के 40 पद सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।

    मंत्रिमण्डल ने कांगड़ा ज़िला के सुलह में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का नया उप-मण्डल और ठाकुरद्वारा में अनुभाग खोलने का निर्णय किया है।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर के राहुल ठाकुर बने वन रेंज अधिकारी, आरंभ से मेधावी के घर में जश्न
    Next Article परीक्षा देते हुए पकड़ा मुन्नाभाई, बल्यूटूथ की मदद से कर रहा था नकल…

    Related Posts

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read

    बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  

    बिलासपुर 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.