एमबीएम न्यूज़/बिलासपुर
बरमाणा थाना के अंतर्गत देलग में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (31) पुत्र प्रकाश निवासी गांव निचली पटेर तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक नरेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करता था। वह गत दिवस की शाम से ही लापता था।
मंगलवार शाम को मृतक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर ढांक के नीचे मिला। स्थानीय लोंगो ने शव को देखकर बरमाणा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
वहीं एएसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।