लीला धर शर्मा/जंजैहली
सिराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्हनी में एक युवक पर बोतल व धारदार हथियारों से हमला करने का सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार रेबती राम नामक व्यक्ति एक शादी समारोह में गया हुआ था। जहां किसी बात को लेकर उसकी कुछ व्यक्तियों के साथ पहले बहसबाजी हुई, उसके बाद बोतलों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जिसके कारण रेबती राम को गंभीर चोटें आई हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो सिराज घाटी में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
लोगों का कहना है कि कुछ लोग कानून की परवाह न कर सिराज विधानसभा क्षेत्र को बदनाम कर रहे है। उधर जंजैहली पुलिस इस बारे में जानकारी नहीं दे रही है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। चूंकि वीडियो विचलित करने वाला है। लिहाजा एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क ने इसे प्रकाशित न करने का फैसला लिया है।