एमबीएम न्यूज़/ शिमला
राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान में दौलत सिंह पार्क में स्थापित लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा को रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लोकेश निवासी सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। अहम बात यह है कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह सात बजे यह शख्स अचानक दौलत सिंह पार्क पहुंचा और उसने मूर्ति को तोड़ डाला। जैसे ही इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सदर थाने ले जाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
मामले की तफ्तीश जारी है। सनद रहे कि दौलत सिंह वर्ष 1961 से 1963 तक वेस्टर्नकमांड आर्मी के प्रमुख थे। नवंबर 1963 में जम्मू-कश्मीर में हेलीकाप्टर हादसे में इनकी मौत हुई थी। राज्य सरकार ने अप्रैल 1964 में लेफ्टिनेंट दौलत सिंह की शिमला में दी गई सेवाओं की याद में पार्क बनाया था और उनकी मूर्ति स्थापित की।
Latest
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा
- यूजीसी ने PhD में प्रवेश के बदले ये नियम…
- बागियों को टिकट देने पर बोले भाजपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, नाराजगी तो है पर पार्टी सर्वोपरि
- WATCH VIDEO : विक्रमादित्य सिंह बोले, मंडी में आपदा के दौरान कंगना जी क्यों नहीं दिखीं?
- मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आया JCB ऑपरेटर, लापता…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी