एमबीएम न्यूज/शिमला
देश के नामी उद्योगपतियों से मुलाकात करने के साथ-साथ सीएम जयराम ठाकुर ने मायानगरी मुंबई में हिमाचल भवन के प्रयास शुरू किए हैं। सीएम ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुंबई में हिमाचल भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने जल्द ही उपयुक्त स्थान उपलब्ध स्थान उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। देश की राजधानी में हिमाचल भवन के अलावा हिमाचल सदन भी है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी हिमाचल भवन को राज्य का जीएडी नियंत्रित करता है।