एमबीएम न्यूज/नाहन
पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर वीरवार को तीन सड़क हादसों में 6 घायल हुए हैं। इसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि तीन की हालत चोटिल होने के बावजूद स्थिर है। दोपहर 12ः30 बजे के आसपास एक बाइक की बड़वास के समीप गाड़ी से टक्कर हो गई। इसमें 22 वर्षीय चंद्रमोहन को टांगे गंवानी पड़ी, जबकि 24 वर्षीय रोहित को हल्की चोटें आई हैं।
दूसरा हादसा सतौन पुल पर बाइक के स्किड हो जाने से दोपहर 2ः20 बजे पेश आया। इसमें हरियाणा के रहने वाले 60 वर्षीय राम स्वरूप व उनके 22 वर्षीय बेटे अंशील को हल्की चोटें आई हैं। सिरमौरी ताल पर शाम 4 बजे के आसपास बाइक व पिकअप की टक्कर हो गई। इसमें चोटिल 29 वर्षीय बबलू को चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जबकि पत्नी बिमला को हल्की चोटें आई हैं, जिसका उपचार पांवटा साहिब अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में गाड़ी फरार बताई जा रही है।
तीनों ही दुर्घटनाओं में पीएचसी सतौन की 108 एंबूलेंस सेवा ने त्वरित कार्रवाई की। ईएमटी ओम प्रकाश व पायलट सुनील ने घायलों को मौेके पर ही उपचार उपलब्ध करवाने के बाद अस्पताल पहुंचाया।