अमरप्रीत सिंह/सोलन
नालागढ़ पुलिस ने एक गिरोह के दो शातिर ठगों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। यह लोगों को लाखों रुपए का लालच देकर ठगा करते थे। हजारों कि ठगी के बाद चंपत हो जाते थे। मंगलवार को जब वह केनरा बैंक में पैसा जमा करवाने के लिए आए। इसी बीच पुलिस को मामले की जानकारी मिली। उसी समय यह शातिर धरे गए। बताया जा रहा है कि इन्होंने प्रवासी मजदूरों से हजारों रुपए की ठगी की थी।
पुलिस ने बद्दी से इन दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनके गैंग का अभी एक और आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। उधर एसपी रोहित मालपानी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस गिरोह इस गिरोह के जितने भी अन्य सदस्य होंगे। वह जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। नालागढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की काफी तारीफ भी की जा रही है।