अमरप्रीत सिंह/ सोलन
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर देवभूमि शर्मसार हुई है। मामला औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के चंगर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग को पहले तो आरोपी युवक ने फोन पर अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे बहला-फुसला कर गाड़ी में जबरन बिठाकर पंजाब ले गया। पंजाब में जाकर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।
घटना की सूचना पीड़िता ने अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों की ओर से पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कि मांग की गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला है। उसने पहले पीड़िता को अपने फोन से जाल में फंसाया। उसके बाद दुराचार की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
Latest
- संगड़ाह : पालर-राजगढ़ रोड पर चलती दीपू कोच बस के निकले पिछले टायर
- भारत में पहाड़ का सीना फक्र से हुआ चौड़ा, हिमाचल के लाल के हाथ NSG की कमान
- WATCH || हिमाचल में तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त
- अध्यापकों ने पेश की मिसाल, जेब से 15 हजार रुपए खर्च कर दिलाई बच्चों के लिए वर्दी
- कांगड़ा में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप