एमबीएम न्यूज़/पावंटा साहिब
उपमंडल के भाटावाली निवासी एक 17 वर्षीय युवक का नहाते वक्त बाता नदी में डूबने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला ऋत्विक अपने दोस्तों के साथ बाता पुल के नजदीक नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इसी दौरान वह डूब गया।
उसको डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। शोर मचाने के बाद आस पास लोग इकठ्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ढूंढ़ने का प्रयास किया गया। मगर युवक का कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढ़ने का अभियान चलाया।
समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि ऋत्विक के पिता बलदेव सिंह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में मुज्जफरनगर गए हुए हैं। एसएचओ संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को बाता नदी में तलाश रही है।
Latest
- हिमाचल में चार साल की मासूम से घिनौनी हरकत, FIR
- हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में लगाया दो क्विंटल रोट का भोग
- कुफरी घाटी में बुरांस के फूलों से सराबोर, पर्यटक उठा रहे लुत्फ
- हिमाचल में आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने की 8.40 करोड़ की जब्तियां
- हिमाचल : क़ानून व्यवस्था की स्थिति लाचार, महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध के मामले