एमबीएम न्यूज़/ हमीरपुर
उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत री में एक पागल कुत्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ-साथ पालतू पशुओं को भी काट खाया। पागल कुत्ते के आतंक से पूरी पंचायत में दहशत का माहौल फैल गया। वहीं ग्रामीणों ने हिम्मत करते हुए उस पागल हुए कुत्ते को पकड़ कर मार डाला है। कुत्ते के शिकार लोगों का ईलाज सिविल अस्पताल सुजानपुर में चल रहा है।
जबकि पशुओं को पशुपालन विभाग सुजानपुर द्वारा निशुल्क वैक्सीन करवा दी गई है। मिली जानकारी अनुसार उपमंडल सुजानपुर की पंचायत री में एक पागल कुत्ते ने गांव स्लूही, बर्ड बदार, लेह में आधा दर्जन ग्रामीणों को अपना शिकार बना डाला। लोगों को अपना शिकार बनाने के बाद भी यह कुत्ता यहीं पर नहीं रुका और अपने रूद्र रूप को आगे बढ़ाते हुए पंचायत में ही आधा दर्जन पशुओं को अपना शिकार बना डाला।
कुत्ते को पागल होता देख ग्रामीण दहशत में आ गए। फिर ग्रामीणों ने एकता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उस पागल कुत्ते को काबू में किया और उसके बाद उसे मार डाला। मारने के बाद उस कुत्ते को जमीन में दफना दिया गया है।
Latest
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक
- हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना में पारा 38 डिग्री, चार दिन बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट
- हमीरपुर में लगी है दोनों दलों के दिग्गजों की साख दांव पर
- JEE Mains : 100 परसेंटाइल लेकर अभय ने रोशन किया करियर अकादमी का नाम