एमबीएम न्यूज़/ऊना
विस क्षेत्र के तहत नंगडा में 62 वर्षीय वृद्ध पर बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को नंगडा निवासी अरुण कुमार खेतों में काम के लिए गया हुआ था। वापिस लौटते वक़्त अचानक बंदर ने वृद्ध पर हमला कर दिया। वृद्ध के चिल्लाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और बंदर के चंगुल से छुड़ाया।
बंदर के हमले से वृद्ध के कपडे फट गए और लहुलुहान हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। एमएमओ ऊना डॉक्टर रामपाल ने बताया कि घायल को उपचार दिया गया है। हालत में सुधार आया है।