एमबीएम न्यूज़/ ऊना
पुलिस थाना ऊना के तहत रायपुर सहोड़ा में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग की घटना में करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर सहोड़ा निवासी कृष्ण मुरारी के रिहायशी मकान में वीर-शुक्र की रात अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सभी पारिवारिक सदस्य सोए हुए थे। आग की उठती लपटे देख परिवारिक सदस्य घर से बाहर की दौड़ निकले। शोर-शराबा सुन पड़ोसी भी उठ गए। आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश करने लगे।
इसकी सूचना दमकल विभाग ऊना को भी दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर नियंत्रण पाया। मगर तब तक कमरे में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया था। जिसमें करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest
- हिमाचल : यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की अधिसूचना जारी, 20 किलो की पैकिंग में बिकेगा सेब
- CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस निरीक्षक सहित तीन को किया काबू
- अभिनेत्री कंगना रनौत का आत्मविश्वास, अपना चुनाव छोड़ राजस्थान में बनी स्टार प्रचारक
- गेहूं की कटाई को लेकर किसानों-मजदूरों के बीच हंगामा, मनमानी दिहाड़ी मांगने पर बिफरे किसान
- ऊना : 12.13 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू