नितेश सैनी/सुंदरनगर
सीसे स्कूल तलेली स्कूल के खिलाड़ी स्पोटर्स हास्टल नादौन के लिए चयनित हुए है। स्कूल के प्रधानाचार्य मनभावन ने बताया कि स्कूल के छात्र विनय कुमार सपुत्र हुकम चंद और अभिषेक सपुत्र जगदीश चंद हॉकी के खेल के लिए चयनित हुए है। इनका ट्रायल अप्रैल महीने में में हुआ था। जिसके बाद इन्हें मेरिट के हिसाब से स्पोटर्स हास्टल नादौन के लिए चयनित किया गया।
उन्होंने कहा कि दोनो खिलाड़ी हॉकी में देश प्रदेश का नाम चमकाएंगे। क्योंकि स्पोटर्स हास्टल में इन्हें और निखारा जाएगा। इन दोनो के चयन से पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है।