एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
बजौरा के साथ लगते रोपा के पास दो बाइक्स आपस में टकरा गई हैं। जिसमें एक विदेशी नागरिक सहित दो लोग घायल हो गया हैं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। एएसपी राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है और छानबीन शुरू कर दी है।
दो बाइक्स की टक्कर से स्थानीय व्यक्ति के साथ-साथ एक 58 वर्षीय फ्रांस निवासी पास्कर डुमुर भी घायल हो गया है। जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। उसका उपचार शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे पेश आया पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है।
Latest
- धर्मशाला : नशा निवारण जागरूकता : शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स : डीसी
- आवासीय आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित
- डाईस वेब पोर्टल के माध्यम से लगेगी कर्मचारियों की चुनावी डयूटी, डाटा अपलोड करना अनिवार्य
- वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्याय : जगत सिंह नेगी
- बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के नाम 8 पर्चे, बीजेपी ने साझा की जानकारी