एमबीएम न्यूज़ /शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शाम नई दिल्ली में जे.पी. नड्डा से भेंट की तथा भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश के नेता को पार्टी के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जे.पी. नड्डा का गतिशील नेतृत्व न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करेगा अपितु पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर भी सुदृढ़ करेगा। नड्डा ने शुभकामनाएं देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
सांसद राम स्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और महासचिव (संगठन) पवन राणा भी इस अवसर उपस्थित थे। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नड्डा ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।
Latest
- धर्मशाला : नशा निवारण जागरूकता : शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स : डीसी
- आवासीय आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित
- डाईस वेब पोर्टल के माध्यम से लगेगी कर्मचारियों की चुनावी डयूटी, डाटा अपलोड करना अनिवार्य
- वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्याय : जगत सिंह नेगी
- बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के नाम 8 पर्चे, बीजेपी ने साझा की जानकारी