एमबीएम न्यूज़ /शिमला
प्रदेश के मैदानी इलाकों कि चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तीन जिलों का पारा शनिवार को 40 पार कर गया। ऊना में तो गर्मी ने पिछले हफते की याद ताजा कर दी और वहां पारा 43.4 डिग्री पहुंच गया। बीते दिनों ऊना में तापमान 45 डिग्री छू गया था। बिलासपुर और कांगड़ा में भी गर्मी ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। इन स्थलों में तापमान क्रमशः 40.4 व 40 डिग्री सेल्सियस रहा। पावंटा साहिब में तापमान 45 के करीब पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन राज्य के अनेक क्षेत्रों में आंधी, ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है। इसके मद्देनजर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मैदानी क्षेत्रों में शनिवार सुबह लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। सुबह सात बजे तापमान 26 डिग्री रहा, वहीं दिन चढ़ते ही तापमान में तेजी आ गई। 11 बजे तापमान 35 से 40 डिग्री पर पहुंच गया। कुछ इलाकों में दोपहर एक बजे से दो बजे तक गर्म हवाएं चली और अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर गया। इस कारण घर के भीतर भी लोगों को उमस व गर्मी ने बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से निकले। पहाड़ों पर भी गर्मी के तेवर कम नहीं हुए और दोपहर में लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
शिमला का पारा आज 29 डिग्री पहुंच गया। अन्य शहरों की बात करें तो हमीरपुर में तापमान 39.9, सुंदरनगर में 39.6, नाहन में 38, चंबा में 36.8, सोलन में 36, भुंतर में 33.5, धर्मशाला में 32.4, डल्हौजी में 23.9, कल्पा में 23.4 और केलंग में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड रहा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव आएगा। उन्होंने हमीरपुर, बिलासपुर, उना, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी व चंबा जिले के कुछ भागों में 16, 17 और 18 जून को अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
Latest
- अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने हर्ष महाजन को किया नोटिस जारी
- डेढ़ साल बाद गंगूराम मुसाफिर की दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वॉल्वो बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
- #Chamba : खाई में गिरी कार, उपप्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल
- MMC का रिजल्ट जारी, 57.14 % रहा पहले सेमेस्टर का परिणाम