एमबीएम न्यूज/नाहन
शहर में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीडि़ता का मेडिकल करवा लिया गया है। महिला थाना में आईपीसी की धारा-376डी के तहत मामला दर्ज हुआ है। वारदात में पुलिस ने करीब 24 वर्षीय अविनाश व 22 वर्षीय अनिल उर्फ चांद को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वो अपने जानकार के साथ बाजार में खरीददारी के लिए गई थी। इसी बीच आरोपियों ने उसे बाजार में डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए।
पीडि़ता के मुताबिक आरोपियों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाना में षिकायत मिलते ही शनिवार रात मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। हालांकि पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन बताया जा रहा है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस का षिकंजा आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचा। आरोपी युवक वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले हैं।
सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।