एमबीएम न्यूज़/चंबा
जिला के बनीखेत क्षेत्र में एक विवाहिता ने स्टोर में फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। शनिवार को यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छ:6 साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद पति विनोद अपनी पत्नी को पीटने लगा। मृतक महिला पिछले कुछ महीनों से मायके में रह रही थी। शनिवार को महिला ने फंदा लगा लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मायका कक्ष के ब्यान दर्ज किए। मायका पक्ष की ओर से पति के खिलाफ मृतका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने ब्यान दर्ज़ कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम पोस्टमार्टम के लिए शव को डलहौजी अस्पताल लेकर रवाना हो गई है।
डीएसी हैडक्वार्टर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।