एमबीएम न्यूज़ /शिमला
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती दो घंटे के रूझान में भाजपा उम्मीदवारों ने सभी चारों सीटों पर काफी बढ़त बना ली है। सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। मंडी,हमीरपुर,कांगड़ा और शिमला लोकसभा सीटों पर भाजपा एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। मंडी और हमीरपुर सीटों पर सबकी नजरें लगी हैं। दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा और अनुराग ठाकुर एक लाख मतों से आगे चल रहे हैं। शिमला और कांगड़ा सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त एक लाख से अधिक बनी हुई हैं
निर्वाचन आयोग के मुताबिक हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 1 लाख 26 हजार 12 मतों से आगे चल रहे हैं,जबकि कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल ठाकुर दूसरे नंबर पर हैं। मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने एक लाख 32 हजार 342 वोटों की बढ़त बना ली है। इस सीट पर कांग्रेस ने अपने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा को उतारा है। फिलहाल वह काफी पीछे चल रहे हैं। मंडी लोकसभा सीट सीएम जयराम ठाकुर का गृह संसदीय क्षेत्र है और इस सीट पर उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर थी।
कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार व कैबिनेट मंत्री किशन कपूर एक लाख 18 हजार हजार मतों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के पवन काजल से है। कांग्रेस की परंपरागत गढ़ शिमला लोकसभा सीट पर भाजपा के सुरेश कश्यप एक लाख 13 हजार हजार मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के धनी राम शांडिल काफी पीछे चल रहे हैं। शांडिल दो बार शिमला से सांसद भी रह चुके हैं। रोचक बात यह है कि शिमला सीट से भाजपा ने पिछला लोकसभा चुनाव 84 हजार मतों से जीता था,लेकिन सुरेश कश्यप इस आंकड़े को पीछे छोड़ सकते हैं।
Latest
- “मतदाता दूत” की भूमिका निभा सकते हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह
- यशवंत छाजटा ने संभाला हिमुडा उपाध्यक्ष का कार्यभार, बधाई देने पहुंचे लोग
- नाहन : वन स्टॉप सेंटर ने गुद्दी मानपुर के छात्रों को आपातकाल में बचाव के बताए उपाय
- सोलन : चंबाघाट में डंगे से गिरकर युवक की मौत
- #HP Weather : प्रदेश में आज भी कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड