एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
आनी में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उक्त व्यक्ति को 24 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी आनी के समक्ष पेश किया गया था। जहां से उसे 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस ने कथित आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई थी। गौरतलब है कि 26 वर्षीय युवक ने आनी क्षेत्र की एक 9 वर्षीय मासूम से साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद नाबालिग की मां ने पुलिस में आरोपी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने उसके आधार पर मामला दर्ज किया था। उसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी आनी तेजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय में रिमांड पर लेने के लिए अर्जी लगाई थी। जिसे स्वीकार कर लिया है और व्यक्ति को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान उक्त व्यक्ति से पुलिस पूछताछ करेगी।
Latest
- ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई बने जनआंदोलन, नशा तस्करों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक
- ‘अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा व साहू में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता पर चर्चा
- हिमाचल के स्कूलों में प्रौद्योगिकी व डाटा संचालित संस्थागत प्रणाली को सक्षम करेगा स्विफ्ट चैट AI
- जाली दस्तावेज बना अवार्ड की राशि गबन करने पर आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास
- सोलन में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से पर्सनल दुर्घटना बीमा की शुरुआत