Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • सिरमौर : दिव्यांग जनों व वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंप
    • AIDS पीड़ित बच्चों के लिए अगले बजट में नई योजना लेकर आएगी सुक्खू सरकार
    • घुमारवीं से शुरू हुई स्वर्ण समाज की 100 किमी की पदयात्रा, 5 दिसंबर को होगा समापन
    • सैनधार में पड़दादी जी ने ली अंतिम सांस, 95 साल तक नहीं देखी अस्पताल की राह…
    • 3 व 4 दिसंबर को रिकांगपिओ के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Friday, December 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»क्राइम»नम हो जाएंगी आंखें दलित-विधवा-बीपीएल महिला की दर्दनाक दास्तां पढ़कर
    क्राइम

    नम हो जाएंगी आंखें दलित-विधवा-बीपीएल महिला की दर्दनाक दास्तां पढ़कर

    MBM NewsBy MBM NewsMay 21, 2019Updated:August 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    अनिल छांगू/नूरपुर
    सोचिए, जब एक मां 12 साल के जिगर के टुकडे़ को अचानक ही खो दे तो उसके दिल पर क्या गुजरेगी। फिर उसे यह बताया जाए कि बेटे की गिरने से मौत नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या हुई है। सामाजिक व्यवस्था में दलित व गरीब महिला को न्याय के लिए मोर्चा खोलना पडे़। यही बात सोचने महज से ही रोंगटे खडे़ हो जाएंगे।

    यकीन कीजिए, अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली विधवा व बीपीएल महिला तिहरी मार झेल रही है। मासूम बेटे के सिर के सिटी स्कैन की तस्वीरें हाथ में पकड़े इस बात के सबूत भी देने की कोशिश कर रही है कि बेटे की स्कूल में हत्या की गई है। जिसे स्कूल के स्टाफ ने बेहद शातिराना तरीके से छिपा दिया है। उल्लेखनीय है कि चंबा में भी एक मां ने अपना लाल खो दिया था। जिसकी कई दिन बाद सिर कटी लाश बरामद की गई थी। दरअसल नूरपुर उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरूडी में गत दिनों एक 11 साल के छात्र की मौत हो जाती है।
    https://youtu.be/krHp–IBOn0

    Demo --

    टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत से पहले मासूम को बचाने की बेहद कोशिश की जाती है। 11 साल के मासूम केतन के साथ उस दिन उसकी दो बहने काजल व शिल्पा भी स्कूल गई थी। गरीब विधवा के आरोपों की मानें तो खेल-खेल में केतन जब दसवीं कक्षा के छात्र से आगे निकला तो गुस्साए सीनियर ने डंडा मार दिया। मासूम के सिर, नाक व मुंह से खून बहने लगा। आरोप यह भी है कि स्कूल के स्टाफ ने केतन की बहन से ही दूसरी शर्ट घर से मंगवाई। इसके बाद स्टाफ ने ही केतन की बहन से खून से लथपथ शर्ट को साफ करवाया।

    अब सवाल यह उठता है कि स्कूल के स्टाफ ने सही घटना को क्यों छिपाने की कोशिश की। अगर महिला के आरोप सही हैं तो सीनियर छात्र भी नाबालिग ही है, उसके खिलाफ तो जुविनाइल एक्ट का ट्रायल चलेगा, लेकिन लाजमी तौर पर कथित हत्या जैसे संगीन आरोप में स्कूल स्टाफ के खिलाफ मामले को दबाने का शडयंत्र रचने व सबूत मिटाने का आपराधिक मामला बन सकता है। विधवा महिला का हैरान करने वाला आरोप यह भी है कि स्टाफ उससे बदतमीजी से बात करते हुए यह भी कह रहा था कि हम तेरे बच्चे को लेकर सुबह से घूम रहे हैं।

    गंभीर बात यह है कि विधवा महिला ने अपने आरोप पत्र में राजनीतिक रसूख रखने वाले को कटघरे में खड़ा किया है। अब सवाल उठता है कि प्रदेश में पिछले एक माह के भीतर हुई संगीन घटनाओं की तरह इस मामले को भी भुला दिया जाएगा या फिर गरीब, विधवा व दलित महिला को न्याय मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मासूम बच्चे के सिटी स्कैन रिपोर्ट की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इसमें बच्चे के सिर में ऐसे निशान हैं, जो गिरने की चोट से नहीं हो सकते।

    ताजा अपडेट…

    घटना को लेकर कांगड़ा की गंगथ पुलिस पूरी तरह से हरकत में है। डीएसपी ने घटनास्थल का जायजा लेने के अलावा पीडि़त पक्ष से बात की है। इसके अलावा एसपी संतोष पटियाल ने कहा है कि वो भी पीडि़त परिवार से मिलने जाएंगे। मंगलवार शाम के अंतिम समाचार के मुताबिक एसपी ने सीधे जांच को अपने हाथ में ले लिया है। मृतक के परिजनों सहित स्टाफ को नूरपुर बुलाया गया है। शिक्षा विभाग के उपनिदेषक अपने स्तर पर बयान कलमबद्ध कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleगर्लफ्रेंड बनकर ले लो हर माह 10 हज़ार की पगार, चैटिंग हुई वायरल तो मचा बवाल
    Next Article हिमाचल विश्वविद्यालय : PHD प्रवेश में धांधली का आरोप, SFI ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

    Related Posts

    सिरमौर : दिव्यांग जनों व वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंप

    सिरमौर 2 Mins Read

    AIDS पीड़ित बच्चों के लिए अगले बजट में नई योजना लेकर आएगी सुक्खू सरकार

    शिमला 2 Mins Read

    घुमारवीं से शुरू हुई स्वर्ण समाज की 100 किमी की पदयात्रा, 5 दिसंबर को होगा समापन

    बिलासपुर 2 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

    November 30, 2023

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.